{"_id":"647501c46c9cd1425c0d1726","slug":"kanpur-dehat-youth-injured-in-attack-by-girlfriends-relatives-dies-had-come-to-meet-on-wedding-day-kanpur-news-c-12-1-259729-2023-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: प्रेमिका के परिजनों के हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, शादी के दिन पहुंचा था घर, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: प्रेमिका के परिजनों के हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, शादी के दिन पहुंचा था घर, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 30 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:19 AM IST
सार
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विवेक की हैलट में मौत होने की खबर मिली है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दर्ज मामले को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के डगरहा गांव में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई और चाकू के हमले से घायल प्रेमी की कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती था। रूरा थाना पुलिस ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कानपुर नगर में हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले को हत्या की धारा में बदला जाएगा।
विज्ञापन
राजपुर के बैना गांव निवासी विवेक कुमार (20) का रूरा के डगरहा गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे। सात मई की रात प्रेमिका की बारात आई थी। इसकी खबर पाकर विवेक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। वहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ कर पीटा था। चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। तब से घायल विवेक का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मामले में शिवली के औनहा निवासी बहनोई संदीप कुमार ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि विवेक डगरहा गांव में बहन पूजा के घर सात मई को आया था। गांव में एक शख्स की बेटी की शादी में पहुंचने पर वहां आदर्श उर्फ अत्तु उर्फ आरके, हर्षित ने पुरानी रंजिश में मारपीट की।
विज्ञापन
चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, सोमवार की सुबह विवेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही बहन पूजा व परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े। लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना दी।