{"_id":"62d07a0259e64b1c15109292","slug":"kanpur-dehat-youth-dies-due-to-truck-collision-cousin-injured-was-going-to-jehanabad-by-bike-pukhrayan-news-knp707580374","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई घायल, बाइक से जा रहे थे जहानाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई घायल, बाइक से जा रहे थे जहानाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते युवक के परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। मूसानगर क्षेत्र के मुगल रोड पर हालिया मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, ममेरा भाई घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिजन बिलख पड़े।
पुखरायां कस्बे के आजाद नगर निवासी अशोक ओमर ने बताया कि भतीजा रोहित ओमर (25) बुधवार को अमर नाथ यात्रा से लौट कर आया था। गुरुवार को वह मामा के पुत्र श्यामजी (10) को बाइक से जहानाबाद ले जा रहा था।
हालिया मोड़ के पास बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां से रोहित को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
श्यामजी का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि युवक की मौत कानपुर के हैलट अस्पताल में होने के चलते वहीं पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवक की मौत की सूचना पर मां लक्ष्मी देवी, बहन पिंकी बिलख पड़े।