फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Youth dies due to loader collision, Chaubepur was returning from in-laws' house

कानपुर देहात : लोडर की टक्कर से युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था चौबेपुर

Mon, 04 Apr 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Youth dies due to loader collision, Chaubepur was returning from in-laws' house
मृतक रोहित का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। अलियापुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर में कजंती गांव निवासी मोहित (35) नर्सिंगहोम कर्मी था। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी शिवली के नहेढ़ी गांव में हुई थी। शुक्रवार को वह ससुराल आया था। रविवार दोपहर पत्नी नीतू, बेटे उत्कर्ष व बेटी लक्ष्मी को बाइक से लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

अलियापुर अंडरपास के नजदीक बच्चे की टोपी सड़क पर गिर गई। बाइक खड़ी कर वह टोपी उठाने लगा। इस बीच सामने से आ रहे लोडर चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे घायल मोहित को स्थानीय लोगों व मैथा पुलिस ने एंबुलेंस से शिवली सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर शिवकुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरोगा मोहम्मद हासिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोडर छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने लोडर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed