फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Youth dies due to car collision, fellow injured, relatives blocked the road

Kanpur Dehat : कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, परिजनों ने मार्ग किया जाम

Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Youth dies due to car collision, fellow injured, relatives blocked the road
घटनास्थल पर जाम लगाये ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पहाड़ीपुर के पास रसूलाबाद-कानपुर रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को अस्पताल के बजाय सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाने की शंका जता सड़क जाम कर दी। इससे करीब पौन घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम खोला। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जगम्मननिवादा गांव निवासी बलवीर यादव (35) शुक्रवार को साथी भौंथरी गांव निवासी बलराम कुशवाहा (45) के साथ बाइक से रसूलाबाद तहसील आया था। यहां एसडीएम कोर्ट से तरीख लेकर वह लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद-कानपुर रोड पर पहाड़ीपुर के पास एक डिग्री कॉलेज के सामने कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बलवीर मुंह के बल सड़क पर गिरा और उसका बायां हाथ कंधे के पास से कटकर 10 मीटर दूर जा गिरा। बलराम कुशवाहा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी रसूलाबाद भेजा। जहां बलवीर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल बलराम को हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस ने बलवीर के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

कुछ देर बाद जानकारी पाकर बलवीर के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेजने की शंका जताकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पहले सीएचसी ले गए थे। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी पाकर परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed