Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Workers Protest in Two Factories Over Wage Hike and Salary Deductions

Kanpur: रनियां में वेतन वृद्धि को लेकर दो फैक्टरियों में श्रमिकों का भारी हंगामा

Fri, 15 May 2026 03:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: रनियां औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह श्रमिकों की वेतन वृद्धि और कटौती संबंधी मांगों को लेकर दो अलग-अलग फैक्टरियों में हंगामे की स्थिति बन गई। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Workers Protest in Two Factories Over Wage Hike and Salary Deductions
श्रमिकों से बात करते अधिकारी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र रनियां में शुक्रवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। खानचंदपुर-मटियामऊ रोड स्थित दो बड़ी फैक्टरियों में श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। कहीं वेतन वृद्धि का मुद्दा गरमाया रहा, तो कहीं खाने के पैसों में हो रही कटौती ने मजदूरों के सब्र का बांध तोड़ दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया।

विज्ञापन
Trending Videos

टाइटेंट फैक्टरी: 'काम ज्यादा, दाम कम' के नारों से गूंजा परिसर

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे, खानचंदपुर मटियामऊ रोड स्थित टाइटेंट फैक्टरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों श्रमिकों ने मुख्य द्वार पर धरना दे दिया। श्रमिकों का आरोप है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद पिछले लंबे समय से उनके वेतन में कोई संतोषजनक वृद्धि नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनसे निर्धारित घंटों से अधिक काम लिया जा रहा है, लेकिन वेतन के नाम पर उन्हें अब भी पुराने स्लैब पर ही भुगतान किया जा रहा है। अधिकारियों के समझाने के बावजूद मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्पष्ट किया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे मशीनों पर वापस नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश फैक्टरी: मेस चार्ज की कटौती पर छिड़ा संग्राम

अभी टाइटेंट फैक्टरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सुबह करीब 9:00 बजे राकेश फैक्टरी के बाहर भी शोर-शराबा शुरू हो गया। यहाँ विवाद का कारण ठेका श्रमिकों के वेतन से 'मेस चार्ज' के नाम पर की जा रही कटौती बनी। श्रमिकों का कहना था कि उन्हें मिलने वाला वेतन पहले ही कम है, ऊपर से प्रबंधन द्वारा खाने के नाम पर अतिरिक्त कटौती की जा रही है, जो उनके साथ अन्याय है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि काम पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि, यहाँ पुलिस की सक्रियता और प्रबंधन की सूझबूझ से करीब आधे घंटे बाद श्रमिक काम पर लौटने को राजी हो गए।

विज्ञापन

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

हंगामे की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सीओ संजय गुप्ता और श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों को एक मेज पर बिठाकर बातचीत शुरू कराई। अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाया कि अपनी मांगों को रखने का एक कानूनी तरीका होता है, हंगामा करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह ने दोनों फैक्टरियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि श्रमिकों की जायज मांगों पर विचार किया जाए और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के नियमों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर श्रमिकों का शोषण पाया गया, तो संबंधित इकाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed