फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Work stopped on disturbances in the construction of Amrit Sarovar, Deputy Commissioner MNREGA banned payment

कानपुर देहात : अमृत सरोवर निर्माण में गड़बड़ी पर काम रोका, उपायुक्त मनरेगा ने भुगतान पर लगाई रोक

Thu, 14 Jul 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Work stopped on disturbances in the construction of Amrit Sarovar, Deputy Commissioner MNREGA banned payment
कसोलर में अमृत सरोवर की जांच करते उपायुक्त मनरेगा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। उपायुक्त मनरेगा ने बुधवार को कसोलर गांव में अमृत सरोवर की जांच की। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने राज्यवित्त व मनरेगा के अभिलेख कब्जे में ले लिए। वहीं, भुगतान पर रोक लगा दी। निर्माण समिति का गठन न होने तक तालाब खोदाई बंद करा दी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक संदलपुर के कसोलर गांव में मनरेगा से 27 लाख रुपये व राज्यवित्त से एक लाख 28 हजार रुपये का स्टीमेट बनाकर अमृत सरोवर का काम कराया जा रहा है। तालाब खोदाई में प्रधान की ओर से जेसीबी का प्रयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा ने बुधवार को तालाब खोदाई की जांच की। गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने मनरेगा व राज्यवित्त के अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। बीडीओ को मजदूरों से कराई गई खोदाई की एमबी तैयार कर 24 घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र ने बताया कि जब तक निर्माण समिति का गठन नहीं होता है, तब तक काम व भुगतान पर रोक लगाई गई है। जांच बीडीओ को सौंपी है। जांच के दौरान बीडीओ धनप्राप्त यादव, अवर अभियंता आरईएस केके दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed