फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: Wood logs found in a closed coal furnace in Musanagar, forest department officials investigated

kanpur dehat : मूसानगर में बंद कोयला भट्ठी में मिले लकड़ी के लट्ठे, वन विभाग के अफसरों ने की जांच

Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: Wood logs found in a closed coal furnace in Musanagar, forest department officials investigated
मूसानगर में डंप लकड़ी के लट्ठों की जांच करते वन दरोगा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मूसानगर के बालाजी मंदिर के पास एक बंद कोयला भट्ठी परिसर में मंगलवार को नीम व आम के पेड़ की लकड़ी के लट्ठे डंप होने की सूचना पर वन विभाग के अफसरों ने जांच की। एक युवक ने हमीरपुर से जुर्माना अदा कर लकड़ी अपने परिसर में एकत्र करने की बात कही है। वन विभाग ने जुर्माना अदा करने की रसीद तलब की है।
विज्ञापन

भोगनीपुर वन रेंज के अंतर्गत मूसानगर में बालाजी मंदिर के पास बंद पड़ी एक कोयला भट्ठी परिसर में आम व नीम के पेड़ की काफी संख्या लकड़ी रखी होने की सूचना किसी ने वन रेंजर छेदालाल को दी। इस पर उन्होंने वन दरोगा अमित राठौर को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

वन दरोगा की जांच में मौके पर लकड़ी के करीब 55 लट्ठे डंप मिले। वन दरोगा ने बताया कि एक युवक ने लकड़ी पर दावा किया है। उसने बताया है कि हमीरपुर वन विभाग से जुर्माना अदाकर उसने यहां लकड़ी डंप की है। वन रेंजर ने बताया कि युवक से जुर्माना अदा करने की रसीद मांगी गई है। रसीद न दिखा पाने पर लकड़ी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरे पेड़ काटने में लगाया साढ़े बारह हजार अर्थदंड
कानपुर देहात। अकबरपुर वन रेंज कार्यालय के अंतर्गत मोहाना गांव में नीम के दो हरे पेड़ चोरी छिपे काट लिए गए थे। जानकारी पर वन विभाग ने केस दर्ज कर 12500 रुपये अर्थ दंड लगाया है। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि मोहाना में रिंकू की भूमि पर नीम के पेड़ लगे थे। उसने ठेकेदार दिनेश शर्मा की मदद से दो हरे पेड़ चोरी छिपे कटवा लिए। इसकी जानकारी पर जांच कराई गई। इसके बाद वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। बिना अनुमति हरे पेड़ काटने के मामले में दोनों पर 12500 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed