{"_id":"62ed778807912275997055a7","slug":"kanpur-dehat-woman-returning-after-tying-rakhi-to-brother-dies-in-accident-brother-in-law-narrowly-escaped-akbarpur-news-knp7114397191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की हादसे में मौत, देवर बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की हादसे में मौत, देवर बाल-बाल बचा
विज्ञापन
रीना के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के मुरीदपुर गांव के पास शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह देवर के साथ जैनपुर स्थित मायके में भाई को राखी बांधकर ससुराल लौट रही थी। हादसे में देवर बाल-बाल बच गया। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुखरायां के दुर्गदासपुर गांव निवासी शिवराम सिंह की पत्नी रीना यादव (35) शुक्रवार को देवर मनोज कुमार के साथ बाइक से अकबरपुर के जैनपुर मायके आयी थी। वहां भाई को राखी बांधने के बाद देवर के साथ वापस घर लौट रही थी।
कानपुर-झांसी हाईवे पर मुरीदपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक पर बैठी रीना देवी छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आयी और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। भाभी की मौत पर मनोज बदहवास हो गया। उसके बिलखने पर लोग जुट गए। इसके बाद एंबुलेंस से रीना देवी को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर मिलने पर मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे।
मां की मौत पर पुत्र राज व कृष्णा को बिलखता देख लोगों की आंखें भर आईं। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।