फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Wind blowing at a speed of 9 kmph, people tremble, death of old man due to cold

कानपुर देहात : नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कांपे लोग, ठंड से वृद्ध की मौत

Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Wind blowing at a speed of 9 kmph, people tremble, death of old man due to cold
हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। घने कोहरे और बूंदाबांदी के बीच तेज गति से चली हवा ने रविवार को लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को जहां ठंडी हवाओं की रफ्तार 1.5 किलोमीटर थी वहीं रविवार को यह बढ़कर नौ किमी प्रति घंटा हो गई।
विज्ञापन

पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। बदली की वजह से धूप नहीं निकली। रसूलाबाद के मलखानपुर में ठंड की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है। इससे आमजन जीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। ठंड की चपेट में आने से जनपद में हर दिन किसी न किसी की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद के मलखानपुर निवासी सियादुलारी (65) की रविवार को ठंड लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई। मृतका के पुत्र सुरेश ने बताया कि जब तक मां को उपचार मिल पाता तब तक उनकी मौत हो गई।
वहीं, रविवार को सुबह कुछ देर बूंदाबांदी हुई। भोर पहर से घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे व अन्य मार्गों पर लोग वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरे।
शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दक्षिणी पूर्वी हवाएं करीब नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं इससे ठिठुरन रही। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed