फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : While returning from cousin's wedding ceremony, a bike rider died due to a dumper collision

Kanpur News: मौसेरी बहन के शादी समारोह से लौटते समय डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 06 May 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : While returning from cousin's wedding ceremony, a bike rider died due to a dumper collision
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती तिराहे पर बाइक सवार को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह मौसेरी बहन की शादी समारोह से लौट रहा था। अनहोनी की सूचना पर खुशी वाले घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अकबरपुर के तोड़ा मोहम्मदपुर निवासी आशुतोष उर्फ साजन (23) गुरुवार रात को जुनैदपुर में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने मां सुधा देवी को लेकर गया था। देर रात वहां से वह अकेला बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


अकबरपुर में माती तिराहे पर पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर मिलने पर छोटे भाई अभिषेक, बहन आरती, आकांक्षा व चाचा बच्चन सिंह यादव बिलखने लगे। शादी वाले घर में मां को जानकारी हुई तो वह भी रोने लगी। इससे खुशी में खलल पड़ गया। मृतक के चाचा बच्चन सिंह ने बताया कि आशुतोष खेती करता था।


करीब तीन वर्ष पूर्व आशुतोष के बड़े भाई यादवेंद्र यादव की घर के पास ट्रैक्टर में लगे कटर में फंसने से मौत हो गई थी। अकबरपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। डंपर के चालक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed