फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : When the crop was burnt, the farmers stopped the electricity of 150 villages, created a ruckus at the sub-centre

कानपुर देहात : फसल जली तो किसानों ने ठप कराई 150 गांवों की बिजली, उपकेंद्र पर किया हंगामा

Mon, 11 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : When the crop was burnt, the farmers stopped the electricity of 150 villages, created a ruckus at the sub-centre
झींझक विद्युत उपकेंद्र में मौजूद किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक/रूरा। झींझक व रूरा क्षेत्र में रविवार को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे तीन किसानों की करीब नौ बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

शंकरगंज में फसल जलने से नाराज किसानों ने तारों से चिंगारी गिरने का आरोप लगा उपकेंद्र के झींझक व स्टेशन रोड, खमहैला, मकनियापुर, विश्व बैंक प्रथम व विश्व बैंक द्वितीय, कंचौसी व रसूलाबाद फीडरों को बंद करा दिया। इससे करीब 150 गांवों में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
झींझक कस्बा के शंकरगंज मोहल्ला निवासी रामकिशन के खेत में रविवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक परशुराम के खेत में खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के पानी के टैंक व निजी नलकूप से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से रामकिशन की दो बीघा व परशुराम की करीब तीन फसल जल गई। लेखपाल हरिश्चंद्र ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरगंज में आग से फसल जलने के बाद किसानों ने ढीले तारों से चिंगारी गिरने का आरोप लगा उपकेंद्र पर हंगामा कर आपूर्ति बंद करा दी। इससे करीब 150 गांवों में बिजली सप्लाई दोपहर 01:55 बजे बाधित हो गई।

विद्युत अधिकारियों ने शीघ्र ही ढीले तार ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस पर शाम सात बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि ढीले तारों को ठीक कराने की बात पर किसान मान गए हैं।
वहीं, रूरा क्षेत्र के गहोलिया गांव निवासी किसान अवधेश तिवारी की चार बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। दमकल टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed