फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : When relatives scolded the young man for coming after drinking alcohol, he hanged himself

Kanpur Dehat: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, शराब पीकर आने पर परिजनों ने डांटा था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 06 Aug 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2023 01:33 AM IST
सार

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की नशे की हालत में अतुल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : When relatives scolded the young man for coming after drinking alcohol, he hanged himself
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली में कैलई गांव में शराब के नशे में घर आने पर जेसीबी चालक को परिजनों ने डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार देर रात हुई।
विज्ञापन

शिवली के कैलई गांव निवासी अतुल कुमार (35) जेसीबी चालक था। शुक्रवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। इसके नाराज होकर अतुल घर से निकला और गांव के बाहर खेत में लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतार कर शिवली सीएचसी ले गए। वहां डॉ. संध्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतुल की मौत से मां मीना कुमारी, भाई प्रमोद, गौरव, मोहित व बहन शिखा बिलख पड़े। सीएचसी से भेजी गई सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी औनहा करवेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की नशे की हालत में अतुल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed