फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: When asked to spit gutka, the attendant beat up the employee of the District Women's Hospital

Kanpur Dehat : गुटका थूकने को कहा तो तीमारदार ने जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी को पीटा

Fri, 26 Aug 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: When asked to spit gutka, the attendant beat up the employee of the District Women's Hospital
जिला अस्पताल चौकी में मौजूद कर्मचारी व आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुटका थूककर चिकित्सालय में आने की बात कहने पर तीमारदार ने जिला महिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर एकजुट हुए कर्मचारियों ने साथी के साथ पुलिस चौकी में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात अकबरपुर निवासी सौरभ की ड्यूटी गुरुवार को ओपीडी के बाहर हेल्प डेस्क में लगी थी। इस दौरान अकबरपुर रमपुरा निवासी अश्वनी अपनी गर्भवती पत्नी अनामिका और भाई अक्षित के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पर स्वास्थ्य कर्मचारी सौरभ ने अक्षित को गुटका थूककर आने को कहा। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारी से अश्वनी और अक्षित विवाद करने लगे। इसी बीच अक्षित ने सौरभ की पिटाई कर दी। जानकारी पर अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस अश्वनी और अक्षित को जिला अस्पताल में बनी चौकी ले गई। वहां सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी सौरभ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी अक्षित को पकड़ लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed