फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Wheat crop fell due to rain and strong wind, damage to lahi and coriander, agriculture department asked farmers to claim compensation

Kanpur Dehat : बारिश व तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल, लाही व धनिया को नुकसान, कृषि विभाग ने कहा मुआवजे के लिए दावा करें किसान

Sat, 18 Mar 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Wheat crop fell due to rain and strong wind, damage to lahi and coriander, agriculture department asked farmers to claim compensation
कानपुर देहात। तेज हवा के साथ गुरुवार को हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई हैं। इधर, लाही व धनियां की फसल को भी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने किसानों से नुकसान की लिखित सूचना देने और मुआवजे के लिए बीमा कंपनी के टोलफ्री नंबर पर 72 घंटे में अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख किसान हैं। तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से जिले के भोगनीपुर, सिकंदरा, अकबरपुर व डेरापुर तहसील में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इससे फसल को अधिक नुकसान हुआ है। इसके साथ लाही, धनियां की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, अगेती गेहूं की कटाई रुक गई है। किसान संतोष सचान, कृष्ण मिश्र, गोविंद सिंह, शिवकिशोर पाल ने बताया कि गेहूं की फसल में अब दाना हल्का हो जाएगा। उत्पाद अच्छा नहीं होगा। जबकि लाही की कटाई चल रही थी। इसके भीगने से अब मड़ाई पिछड़ेगी। यही हाल धनिया की फसल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से नुकसान की लिखित सूचना किसानों से मांगी गई है। वहीं, बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 72 घंटे में सूचना दिए जाने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सर्वे कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता ने बताया कि मौसम ठीक होने पर नुकसान अधिक नहीं होगा।

सर्वे के बाद हकीकत पता चलेगी। बेमौसम वर्षा/चक्रवात से खराब हुई फसल का बीमा है तो किसान 72 घंटे के अंदर नुकसान की व्यक्तिगत सूचना कंपनी के टोल फ्री नंबर-18008896868 अथवा 18002005142 पर दर्ज करा दें, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। किसान शिकायत आवेदन फसल बीमा हेल्प डेस्क (उपसंभाग कार्यालय) एवं कृषि विभाग के जनपद/तहसील/विकासखंड स्तर राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी दे सकते हैं।
ब्लॉकवार प्रतिनिधियों को दर्ज करा सकते शिकायत
सरवनखेड़ा : अजीत कुमार 8076044002
अकबरपुर : अमित यादव 8318549522
अमरौधा : सत्य प्रकाश 9792957149
मलासा : प्रवीन कुमार 7398917188
झींझक : अनूप 6394433901
डेरापुर : अमित 6307127932
संदलपुर : महेंद्र प्रताप 9918568088
राजपुर : मोहित कुमार 9453292883
मैथा : अभिषेक 7985259064
रसूलाबाद : सरवन 8090747140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed