फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Votes will be cast today in 15 centers for MLC elections, polling parties leave

कानपुर देहात : एमएलसी चुनाव के लिए 15 केंद्रों में आज डाले जाएंगे वोट, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Votes will be cast today in 15 centers for MLC elections, polling parties leave
पोलिंग बूथ के लिए जाते मतदान कार्मिक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर फतेहपुर एमएलसी सीट के लिए आज जिले के 15 केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में कुल 1553 मतदाता मतदान करेंगे। शुक्रवार को माती स्थित कलेक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतदान सभी ब्लॉक कार्यालयों के साथ तीन नगर पंचायत व जिला पंचायत कार्यालय में होगा।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो आब्जर्वर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर बूथ में 3-3 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। मतदान के बाद सील मतपेटी माती स्थित कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष संख्या 106 स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसी दिन मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में फतेहपुर भेजा जाएगा। शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान माती में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस कर्मियों को मतदान प्रभावित करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। एडीएम ने बताया कि मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी मतदाता पहचान पत्र के अलावा फोटो समेत अन्य पहचान पत्र मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed