{"_id":"632b70cc78c7e640170be8c6","slug":"kanpur-dehat-video-of-contract-employee-taking-money-goes-viral-sdm-orders-inquiry-to-tehsildar-pukhrayan-news-knp719397935","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : संविदा कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : संविदा कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में कार्यरत संविदा कर्मी की ओर से आय व जाति संबंधित आवेदन जमा करने के नाम पर रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे संज्ञान में लेकर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पूर्व में वायरल हुए वीडियो के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
तहसील के एनआईसी कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी आय व जाति संबंधित आवेदन फार्म में मोहर लगाने के बाद रुपये ले रहा है।
इसकी जिले भर में चर्चा होने के बाद अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लिया है। एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, लोगों में चर्चा रही की पूर्व में भी इसी कार्यालय के एक संविदा कर्मी का रुपये लेते और कार्यालय में ही बीयर पीते वीडियो वायरल हुआ था। इसकी भी तत्कालीन एसडीएम ने जांच की बात कही थी। अब तक जांच का कही पता नहीं है। कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।