फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Vehicles carrying children to school were investigated, 10 seized, 28 challans

कानपुर देहात : बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों की हुई जांच, 10 सीज, 28 के चालान

Thu, 14 Jul 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Vehicles carrying children to school were investigated, 10 seized, 28 challans
अमरौधा में चेकिंग करतीं एआरटीओ प्रवर्तन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में नियमों की अनदेखी कर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। इसकी खबर बुधवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम व द्वितीय और यात्री कर अधिकारी ने अकबरपुर, अमरौधा और सिकंदरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 वाहनों को सीज करने के साथ ही 28 के चालान किए गए।
विज्ञापन

जनपद में स्कूल खुलने के बाद बस और वैन चालकों की मनमानी शुरू हो गई। छह की जगह वैन में 12 बच्चों को बैठाया जा रहा है। इसकी खबर प्रकाशित होने पर बुधवार को अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

अमरौधा ब्लॉक में एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सोमलता यादव ने चेकिंग शुरू की तो एक वैन बिना पीली पट्टी लगाए बच्चों को स्कूल ले जाते दिखी। नियमों की अनदेखी पर गाड़ी को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय अभिषेक कनौजिया, यात्री कर अधिकारी आनंद कुरील ने अकबरपुर व सिकंदरा में स्कूली वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तीनों अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी पर 10 वाहनों को सीज करने के साथ 28 का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने बताया कि जनपद में 511 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं।

इसमें 223 वैन ओर 288 मिनी और बड़ी बस शामिल है। मानकों की अनदेखी मिलने पर हाल ही में 194 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। 180 अनफिट वाहनों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed