फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Uproar in SP's public meeting, chairs broke, workers reached the stage by breaking barricading

कानपुर देहात : सपा की जनसभा में उत्पात, कुर्सियां तोड़ी, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंचे कार्यकर्ता

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Uproar in SP's public meeting, chairs broke, workers reached the stage by breaking barricading
कानपुर देहात में सपा की जनसभा स्थल पर टूटी पड़ी कुर्सियां। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती जनसभा में आए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की तरफ बढ़े तो अखिलेश भी असहज हो गए। वह तेज चाल से हेलीपैड की ओर निकलने लगे। इसके बाद भी वह कार्यकर्ताओं के बीच घिर गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने दो सौ से अधिक कुर्सियां तोड़ दी। पूर्व सीएम के पास पदाधिकारियों के लिए बनाए गए मंच की छत पर चढ़ गए। अखिलेश के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता रास्ते भर नारेबाजी व हो-हल्ला करते जनसभा स्थल तक पहुंचे। वहां अखिलेश के आते ही कुर्सियों पर खड़े हो गए। करीब दो सौ से अधिक कुर्सियां तोड़ दी। मीडिया दीर्घा में इलेक्ट्रानिक मीडिया व छायाकारों के लिए बने मंच को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई मीडिया कर्मियों को चोटें भी आई हैं। पुलिस से धक्कामुक्की कर अभद्रता की। कुछ सिपाहियों के डंडे छीनकर तोड़ दिए। हद तो तब हो गई अखिलेश यादव के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता उनकी बात को सुनने के बजाय शोर कर सीटी बजाते रहे।
इसके बाद वह मंच से नीचे उतर रहे थे तभी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। पुलिस कर्मियों को उन्हें रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अखिलेश भी कार्यकर्ताओं की हरकतों से नाराज दिखे। वह तेज चाल से हेलीपैड की तरफ बढ़ने लगे।
इसके बाद भी कार्यकर्ता नारेबाजी व शोर शराब करते रहे। वहीं कार्यकर्ताओं की वापसी के दौरान हंगामे के चलते राहगीर रास्ते से हटकर खड़े होते नजर आए। अखिलेश के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
यहां से पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां भी जमकर उपद्रव व नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने मंच पर वरिष्ठ नेताओं का जगह नहीं दिलाई। हंगामा देख जिलाध्यक्ष मौके से चले गए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। वहीं काफी कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता भी की है। कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह जोश में नहीं मान रहे थे। - प्रमोद यादव (सपा जिलाध्यक्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed