{"_id":"62e8291b0e7c1d74621f277e","slug":"kanpur-dehat-unhappy-young-man-hanged-his-life-after-the-report-was-filed-against-the-father-and-wife-due-to-the-actions-of-the-son-pukhrayan-news-knp7107147199","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : बेटे की कारगुजारी से पिता व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से दुखी युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : बेटे की कारगुजारी से पिता व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से दुखी युवक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
पुखरायां। युवती को फुसलाकर ले जाने के मामले में पुत्र, पिता व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से दुखी मोहम्मदपुर गांव निवासी युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोगनीपुर के मोहम्मदपुर गांव निवासी मिहीलाल ने बताया कि वह कृषि कार्य करते हैं। बेटा सुनील कुमार (48) मैजिक चलाता था। सुनील का एक बेटा पवन कुमार है, जिसकी शादी हो चुकी है। कुछ दिन पहले पवन एक युवती को लेकर कहीं चला गया।
इसकी रिपोर्ट युवती के परिजनों ने रविवार को मिहीलाल, सुनील कुमार की पत्नी सुनीता और पवन के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं, मामले की जानकारी पर पवन के ससुरालपक्ष के लोग भी दबाव बना रहे थे। बेटे के कार्यों व पिता व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से सुनील परेशान था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सुनील घर में बिना कुछ बताए कहीं चला गया। इस पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान गांव के बाहर भगवती मंदिर पहुंचे लोगों ने परिसर में लगे बरगद के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना पर सभी परिजन मौके पर पहुंचे।
इसके साथ ही जानकारी देवीपुर पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत से पिता और पत्नी सुनीता सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।