{"_id":"63c7c55a7210e637a608e840","slug":"kanpur-dehat-under-construction-satsang-hall-lanter-fell-four-laborers-injured-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिरा, चार मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिरा, चार मजदूर घायल
Wed, 18 Jan 2023 05:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:42 PM IST
सार
कानपुर देहात में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिर गया। जिसमें दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सत्संग हॉल का लिंटर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात से बड़ी खबर आई है। निर्माणाधीन सत्संग हॉल की शटरिंग गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा मूसानगर स्थिति केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन सत्संग हॉल में बुधवार को लिंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लिंटर में लगी शटरिंग भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर में लगा लोहे का जाल भी स्लैब के साथ गिर गया। जिसमें दबकर दो राजमिस्त्री समेत चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों की मदद से शटरिंग में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन