फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Uncontrolled bike near Dahlia village of Rasulabad, woman killed, daughter injured

Kanpur Dehat Accident: गड्ढा बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, महिला की मौत और बेटी घायल, भूख से रोती रही मासूम

Sun, 05 Mar 2023 03:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 03:50 PM IST
सार

रसूलाबाद के दहलिया गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि मासूम बेटी घायल हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Uncontrolled bike near Dahlia village of Rasulabad, woman killed, daughter injured
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में दहेलिया गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे से बचने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से उस पर सवार महिला व मासूम सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मां को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बेटी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहा महिला का चचिया ससुर सुरक्षित बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निभू गांव निवासी राजेश पाल के बेटे सचिन की शादी दो वर्ष पूर्व कानपुर नगर के महाराजपुर के तिलसैरी गांव निवासी रज्जनलाल की बेटी सीता (28) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को सीता छह माह की बेटी तानवी को लेकर चचिया ससुर मनोज कुमार के साथ बाइक से मायके जा रही थी। दहेलिया गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे बैठी सीता व गोद में मौजूद तानवी सड़क पर गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर व शरीर पर चोट आने से सीता बेहोश हो गई और बेटी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 2683 के चालक विनय कुमार ने घायल मां-बेटी को सीएचसी पहुंचाया। वहां ईएमओ डॉ. अमित सक्सेना ने सीता को मृत घोषित कर दिया और तनवी को भर्ती कर इलाज किया।

सीता की मौत से सास रीता देवी, ससुर राजेश, चाचा मनोज कुमार, देवर सौरभ समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सीता के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

तीन माह पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था पति
निभू गांव निवासी राजेश पाल ने रोते हुए बताया कि बेटा सचिन पाल नवंबर 2022 में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका कानपुर नगर के एक अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है।

भूख से तड़प रोती रही मासूम
हादसे से अनजान छह माह की तनवी पहले तो परिजनों की गोद में खेलती रही। वहीं, जब उसे भूख लगी तो वह मां के पास जाने के लिए बिलख पड़ी। इस पर परिजन बोतल में दूध लेकर आए, लेकिन वह चुप नहीं हुई। मासूम को रोते देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed