फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two village heads of the district will talk to the Prime Minister

कानपुर देहात के दो ग्राम प्रधान करेंगे पीएम मोदी से बात, बेहतर काम करने से मिला मौका

Thu, 23 Apr 2020 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Apr 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two village heads of the district will talk to the Prime Minister
करसा प्रधान डॉ. संजय सिंह एवं उद्दीन गांव के प्रधान रामचंद्र सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात जिले के दो ग्राम प्रधान पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री बेहतर काम करने वाले प्रधानों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग केे माध्यम से बात करेंगे। जिले में सरवनखेड़ा के करसा प्रधान डॉ. संजय सिंह व मैथा ब्लाक के मदारपुर गाजीउद्दीन के प्रधान रामचंद्र सिंह यादव का चयन किया गया है, जो प्रधानमंत्री के वीडियो कॉल के दौरान मौजूद रहेंगे। इन प्रधानों ने गांवों में बेहतर काम के साथ सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान सरवनखेड़ा के करसा प्रधान डॉ. संजय सिंह ने 700 परिवारों को साबुन व मास्क वितरित करने के साथ 310 जॉबकार्ड व 23 परिवारों के नए राशन कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया। 110 मजदूरों का पंजीकरण कराने के बाद एक-एक हजार रुपये खाते में पहुंचाने का काम किया। 669 परिवारों को निशुल्क मिलने वाला चावल दिलाया। गांव में सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मैथा ब्लाक के मदारपुर गाजी उद्दीन के प्रधान रामचंद्र सिंह यादव ने संकट की घड़ी में बाहर से आए 39 लोगों को स्कूल में क्वारंटीन कराने के बाद खाने के बेहतर इंतजाम किए।  समय-समय पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। दो बार गांव को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी समस्या को लेकर गांव के बाहर प्रधान ने कंट्रोल रूम बनाया। लॉकडाउन के दौरान गांव में फंसे 27 बिहार के मजदूर के रहने व खाने की व्यवस्था की। प्रधान ने 51 क्विंटल भूसा जिला स्तरीय भूसा बैंक में देने का काम किया। 68 महिला मनरेगा मजदूरों को काम दिलाने के साथ उनके खाने की व्यवस्था की। प्रधान ने तीन माह का मानदेय सहायता के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed