फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Two people including elderly died due to cold, minimum temperature was four degrees

कानपुर देहात ः ठंड से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौतम, चार डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Two people including elderly died due to cold, minimum temperature was four degrees
कोहरे के कारण हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही।
विज्ञापन

दृश्यता बेहद कम रहने से हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। वहीं गलन से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। ठंड की चपेट में आकर मूसानगर में मंदिर में रहने वाले अज्ञात व्यक्ति और शिवली क्षेत्र में बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। शुक्रवार को भी 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। पारा गिरने से सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते हाईवे व सड़कों पर लोग वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चले। वहीं बुजुर्ग ठंड से बचाव के लिए घरों से सुबह नहीं निकले। इधर, मूसानगर में शिवशंकर मंदिर में रहने वाला एक अधेड़ सुबह मृत मिला।
उसके नाम व पते की किसी को जानकारी नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह लोगों के घरों से मांग कर खाता था। ठंड लगने के चलते बीमार भी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं शिवली क्षेत्र में मकरंदपुर बंथा गांव निवासी रामदुलारी (78) सर्दी लगने से एक पखवारे से बीमार थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र शिवपूजन ने बताया कि ठंड लगने से मां की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed