{"_id":"64cd59ab906ac101a6081b96","slug":"kanpur-dehat-two-lakh-robbed-from-property-dealer-in-akbarpur-police-said-case-of-assault-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1331-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अकबरपुर में प्रापर्टी डीलर से दो लाख की लूट, पुलिस ने कहा मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अकबरपुर में प्रापर्टी डीलर से दो लाख की लूट, पुलिस ने कहा मारपीट का मामला
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में रूरा रोड पर शुक्रवार की रात प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपये की लूट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी ने घटनास्थल की जांच करने के साथ प्रापर्टी डीलर से पूछताछ की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रापर्टी डीलर से लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का बताया है।
अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी प्रापर्टी डीलर आनंद तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम रूरा के भानदत्त का पुरवा गांव के बलवंत पाल से दो लाख रुपये लेने गए थे। रुपया लेकर कार से अकबरपुर लौट रहे थे। रूरा रोड पर बाइक से कुछ लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया और मारपीट कर दो लाख रुपये लूटकर भाग गए।
लूट की खबर पाकर एएसपी राजेश पांडेय, सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे। प्रापर्टी डीलर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी के निर्देश पर रूरा थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह बलवंत पाल के घर पहुंचे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि बलवंत पाल ने आनंद से किसी तरह का शुक्रवार को लेनदेन करने की बात से इन्कार किया है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के बजाय मारपीट का प्रतीत हो रहा है। प्रापर्टी डीलर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।