{"_id":"62757faccc56e36d22009429","slug":"kanpur-dehat-two-killed-including-old-man-two-women-injured-in-separate-road-accidents-akbarpur-news-knp69531153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दो महिलाएं घायल हो गईं।
मंगलपुर हवासपुर निवासी बीरेंद्र कुमार (22) शुक्रवार की सुबह बाइक से मां रामवती को लेकर अकबरपुर से गांव जा रहे थे। डुबकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी घटना में अकबरपुर के बारा टोल के पास हुई। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार रास्तपुर शिवली के रामशंकर शुक्ला (86) की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह नाती आलोक के साथ बाइक से औरैया जा रहे थे। इसके अलावा सिकंदरा के महमूदपुर गांव के पास हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से बक्सी का डेरा गांव निवासी देवी सिंह की पत्नी अनीता (40) घायल हो गईं।
सीएचसी से डॉ. सादिक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।