फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Two firms black list in case of payment without paying work, accountant suspended

कानपुर देहात : बिना काम कराए भुगतान करने के मामले में दो फर्में ब्लैक लिस्ट, लेखाकार निलंबित

Wed, 13 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Two firms black list in case of payment without paying work, accountant suspended
संदलपुर। ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में इंटरलाकिंग व अन्य काम कराए बिना ही दो फर्मों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले में डीएम नेहा जैन ने फर्जी भुगतान लेने वाली दो फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया। वहीं, आरोपी लेखाकार नपेंद्र मिश्रा को निलंबित किया गया है। दो संविदा कर्मियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नेपालपुर, अमौली, मोहम्मदपुर, सुल्तानपुर और कुर्मियान समेत कई गांवों के प्रधानों ने मनरेगा के कामों में धांधली किए जाने की शिकायत डीएम व सीडीओ से की थी। आरोप लगाया था कि ब्लॉक संदलपुर के मनरेगा लेखाकार नृपेंद्र मिश्र ने चार जून को बिना काम कराए ही 29 लाख का भुगतान दो फर्मों को कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच उपायुक्त मनरेगा हरिशचंद्र ने शुरू की। डीसी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम नेहा जैन ने मंगलवार को आस्था ट्रेडर्स व मां गामा देवी इंटर प्राइजेज फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया। मामले में लेखाकार नृपेंद्र मिश्र को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मी सहायक लेखाकार पुनीत कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं, बीडीओ संदलपुर रामनरेश को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। उनके स्थान पर अकबरपुर के खंड विकास अधिकारी धनप्राप्ति यादव को संदलपुर ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
मंगलवार को बीडीओ धनप्राप्ति यादव ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर काम संभाल लिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों में घोटाला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मनरेगा के काम रुके हैं, उन्हें बुधवार से शुरू कराया जाएगा।
जेसीबी से तालाब की खुदाई कराने की शिकायत
संदलपुर। कसोलर में प्रधान की ओर से जेसीबी से तालाब की खुदाई कराने की शिकायत की जांच उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र ने संदलपुर ब्लॉक के बीडीओ को सौंपी है। कसोलर गांव में वर्ष 2022-23 में मनरेगा से दो लाख 28 हजार रुपये लागत के विकास कार्य स्वीकृत हुए थे। इसके बाद प्रधान ने निमार्ण कार्य शुरू कराए। प्रधान ने तालाब की खुदाई में मनरेगा के तहत मजदूरों से न कराकर जेसीबी से कराई।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम नेहा जैन से की थी। इस पर उपायुक्त मनरेगा ने तालाब खुदाई पर रोक लगा दी। साथ ही बीडीओ संदलपुर को जांच सौंपी है। इधर, आरईएस के अवर अभियंता केके दुबे ने बताया कि अमृत सरोवर की खुदाई में गिट्टी निकल रही थी। इसके चलते जेसीबी से खोदाई कराए जाने की अनुमति मांगी गई है। अभी तक तालाब खुदाई में जेसीबी का प्रयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed