फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two drops of life were given to 1.37 lakh children

कानपुर देहात : 1.37 लाख बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 21 Mar 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two drops of life were given to 1.37 lakh children
नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाते डीएम जेपी सिंह। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने 1.37 लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। इसका शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में डीएम जेपी सिंह ने नवजात को ड्रॉप पिलाकर किया।
विज्ञापन

शासन की ओर से पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 2.84 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 1.37 लाख बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई। जिला महिला अस्पताल में डीएम जेपी सिंह ने मरीजों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली और सीएमओ डॉ. एके सिंह और सीएमएस डॉ. वंदना सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने रायपुर के प्राइमरी स्कूल, रसूलपुर के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दवा पिलाई। जनपद में रविवार को 891 बूथों में दवा पिलाई गई। इसकी निगरानी के लिए एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को लगाया था। सीएमओ लगातार सभी चिकित्सा अधिकारियों से हर घंटे की रिपोर्ट और फोटो मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से घर-घर जाएंगी 650 टीमें
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सोमवार से 650 स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईट भट्ठा, सड़क किनारे रहने वाले लोगों के बच्चों सहित अन्य को टीम के सदस्य दवा पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed