{"_id":"6504bc9f61e90819260400a7","slug":"kanpur-dehat-two-crocodiles-seen-in-karaundhiya-drain-farmers-are-afraid-of-attack-kanpur-news-c-220-1-akb1002-2918-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: करौंधिया नाला में दिखे दो मगरमच्छ, किसानों को सता रहा हमले का डर, वन दरोगा को दिए गए हैं निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: करौंधिया नाला में दिखे दो मगरमच्छ, किसानों को सता रहा हमले का डर, वन दरोगा को दिए गए हैं निर्देश
Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
सार
वन रेंजर छेदा लाल ने बताया कि यमुना नदी से जुड़े नाले में मगरमच्छ आ गए हैं। नाला गहराई में हैं। इसके चलते मगरमच्छों के वहां रुकने की संभावना नहीं है। फिर भी एहतियातन कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में अमरौधा ब्लॉक के पथार गांव के पास करौंधिया नाला में शुक्रवार को दो मगरमच्छ दिखे। मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। करौंधिया नाला यमुना नदी में गिरता है। यमुना का जलस्तर अगस्त में बढ़ने के बाद अब कम हुआ है।
विज्ञापन
इधर नदी का पानी घटने के बाद किनारे की ओर के जीव नालों की तरफ आ गए हैं। ऐसे ही दो मगरमच्छ करौंधिया नाला में देखे गए हैं। शुक्रवार को मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने दो मगरमच्छ देखने की पुष्टि की। इसके बाद लोग मगरमच्छों के हमला करने को लेकर डरे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि नाला में मगरमच्छ दिखने पर करीब खेतों में काम करने वाले किसानों में हमले का डर है। कई किसान झुंड में जा रहे हैं। बच्चों को नाला की तरफ जाने से रोका गया है। बताया कि भोगनीपुर वन रेंज कार्यालय में लिखित सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद भी वन अफसर मौके पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
वन रेंजर छेदा लाल ने बताया कि यमुना नदी से जुड़े नाले में मगरमच्छ आ गए हैं। नाला गहराई में हैं। इसके चलते मगरमच्छों के वहां रुकने की संभावना नहीं है। फिर भी एहतियातन कदम उठाए जाएंगे। नाला के ऊपर की तरफ मगरमच्छ आने पर उन्हें पकड़ कर यमुना में छोड़ा जाएगा। इसके लिए वन दरोगा को निर्देश दिए गए हैं।