फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Truck overturned due to bus collision, girl injured, traffic affected for half an hour on Etawah lane

कानपुर देहात : बस की टक्कर से ट्रक पलटा, बालिका घायल, इटावा लेन पर आधा घंटा प्रभावित रहा यातायात

Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Truck overturned due to bus collision, girl injured, traffic affected for half an hour on Etawah lane
कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र के रसधान पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर अवैध कट से निकल रहे ट्रक में कानपुर से दिल्ली जा रही बस टकरा गई। हादसे में ट्रक पलट गया। मौके से चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

बस चालक सहित सभी सवारियां बाल बाल बच गई। एक बालिका घायल हुई है, उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। करीब तीस मिनट तक हाईवे की इटावा लेन पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कानपुर से इटावा जा रही निजी बस में करीब चालीस सवारियां थी। करीब आठ बजे रात में बस रसधान ओवरब्रिज से नीचे उतरी वैसे ही यहां अवैध कट से दूसरी लेन पर जा रहा ट्रक का पीछे का हिस्सा बस से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक पलट गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। हाईवे की इटावा लेन पर जाम लगने लगा। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी वाहनों को रसधान कस्बे के ओवरब्रिज से वाहनों को धीरे-धीरे निकाला।
इसके साथ क्रेन मंगवाकर ट्रक हटवाया। दूसरी बस से इन यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। घायल बालिका को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ सिकंदरा रामगोविंद मिश्र ने बताया कि अवैध कट से चालक ट्रक को कानपुर इटावा रूट पर जाने के लिए निकाल रहा था।

तभी कानपुर से इटावा जा रही चौहान बस सर्विस की स्लीपर बस की टक्कर हो गई। बस सवार बालिका के पैर चोट लगी है। करीब 35 मिनट तक हाईवे की इटावा लेन पर यातायात प्रभावित रहा। ओवरब्रिज के नीचे से जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed