फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Truck collided with trailer, driver died, Akbarpur overbridge jammed

कानपुर देहात : ट्रेलर में टकराया ट्रक, चालक की जान गई, अकबरपुर ओवरब्रिज पर लगा जाम

Fri, 24 Jun 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Truck collided with trailer, driver died, Akbarpur overbridge jammed
अकबरपुर ओबर विज पर भीडे ट्रक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार को आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, क्लीनर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर करीब दो घंटे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बगल से वाहनों को निकलवाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जोधपुर में बिलड़ा थाना के देवासियों का वास होलपुर कला निवासी नैनाराम (35) ट्रक पर पाइप लादकर कानपुर से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ उसी के गांव का निवासी क्लीनर हाथीराम भी था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह ट्रक लेकर अकबरपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे तेज रफ्तार ट्रक पीछे से ट्रेलर में टकरा गया। हादसे में नैनाराम घायल हो गया, जबकि हाथीराम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से नैनाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ट्रेलर चालक हादसे के बाद भाग निकला। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों के खड़े रहने से ओवरब्रिज पर करीब दो घंटे जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया। इस दौरान बैरिकेडिंग कर बगल से वाहनों को निकलवाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed