{"_id":"64613a8fd61f65fbf80d3994","slug":"kanpur-dehat-troubled-by-illness-in-moosanagar-a-middle-aged-man-hanged-himself-kanpur-news-c-12-1-233968-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, बेटे ने प्रार्थन पत्र में कहा- न कराएं पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, बेटे ने प्रार्थन पत्र में कहा- न कराएं पोस्टमार्टम
Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
सार
थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुत्र ने प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। जिसके आधार पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के मूसानगर में गजनेर मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर कमरे में लगे पंखे के कुंड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इकार किया, तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
मूसानगर कस्बे के गजनेर रोड निवासी पवनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम परिवार के सभी लोग छत पर थे। पिता बलवान सिंह (54) खेतों में जाने की बात कह कर घर से निकले और कुछ देर बाद लौट आए। इसके बाद कमरे में पंखे के कुंड़े में रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
जब वो काफी देर तक छत पर नहीं आए, तो परिजन नीचे आए। यहां उनका शव लटका मिला। इसके पर बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। इस दौरान परिजनों ने बीमारी से बलवान सिंह के परेशान होने की बात बताई।
विज्ञापन
बलवान की मौत से पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र पवनेश कुमार, अजय कुमार, नवनीत बिलखते रहे हैं। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुत्र ने प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। इसके आधार पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की अनुमति दे दी गई।