{"_id":"5dc480f48ebc3e5b44579ef0","slug":"kanpur-dehat-train-akbarpur-news-knp5244640170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर गिट्टी कुटाई के चलते खड़ी रही ओखा व अजीमाबाद एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर गिट्टी कुटाई के चलते खड़ी रही ओखा व अजीमाबाद एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। गुरुवार को झींझक-कंचौसी स्टेशनों के बीच अप लाइन पर ब्लॉक में गिट्टी कुटाई काम चलने से करीब 35 मिनट तक अप की गोरखपुर-ओखा व अजीमाबाद एक्सप्रेस खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक और कंचौसी स्टेशनों के बीच पीडब्ल्यूआई स्टाप ने टीटीएम मशीन से गिट्टी कुटाई का काम करने के लिए दोपहर 12:05 बजे 01:55 बजे तक एक घंटा 50 मिनट का अप लाइन पर ब्लाक लिया था।
गिट्टी कुटाई का काम चल रहा था।
अप की गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस आ गई। इसपर ट्रेन को 01:20 बजे झींझक स्टेशन की अप मेन लाइन पर रोक लिया गया। इसके पीछे आ रही अप की अजीमाबाद एक्सप्रेस को 01:25 बजे नासरसेड़ा फाटक के पास रोक लिया गया। काम समाप्त होने के बाद 01:53 बजे गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस और 2 बजे अजीमाबाद एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
झींझक स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि अप लाइन पर पटरी मरम्मत का काम चलने के कारण झींझक स्टेशन पर अप की गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस 33 मिनट और नासरसेड़ा फाटक पर अप की अजीमाबाद एक्सप्रेस 35 मिनट खड़ी रही थी।