फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Tractor trolley went into a ravine uncontrollably, tractor driver dies after being crushed under bars

Kanpur Dehat : ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में गई, सरियों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Tractor trolley went into a ravine uncontrollably, tractor driver dies after being crushed under bars
चालक को बाहर निकालते पुलिस कर्मी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। सिकंदरपुर गांव के पास शुक्रवार को बालू व सरिया से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। इससे ट्रॉली पर लदी सरिया आगे आने से दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घाटमपुर के पतारा की एक दुकान से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सरिया व बालू लादकर चालक ज्ञानेंद्र उर्फ ओमजी (50) सरवनखेड़ा की तरफ जा रहा था। सिकंदरपुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में चला गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्रॉली पर लदी सरिया चालक की सीट तक पहुंच गई। इसके नीचे दबने से ज्ञानेंद्र घायल हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने किसी तरह उसे सरियों के बीच से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पामा चौकी पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेंद्र घाटमपुर के मोमिनपुर गांव का रहने वाला था।

उसकी मौत से पत्नी ऊषा व इकलौती बेटी मनू का रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed