{"_id":"6456ae10dea2833e1e0c3ca4","slug":"kanpur-dehat-three-youths-misdeeds-a-girl-for-seven-days-complaint-kanpur-news-c-12-1-220339-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने सात दिन किया कुकृत्य, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने सात दिन किया कुकृत्य, जांच के निर्देश
Sun, 07 May 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:14 AM IST
सार
थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से बताया कि 25 अप्रैल को रसधान में कुछ सामान लेने गई थी। रास्ते में मिले गांव के तीन युवकों ने उससे घर छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में डेरापुर निवासी एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर सात दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास शिकायती पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से बताया कि 25 अप्रैल को रसधान में कुछ सामान लेने गई थी। रास्ते में मिले गांव के तीन युवकों ने उससे घर छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन
वहां नशे की गोलियां खिलाकर सात दिन तक सभी ने दुष्कर्म किया। तीन मई को आरोपी उसे रसधान के पास छोड़ गए। घर पहुंचकर उसने इसकी जानकारी मां को दी। इसके बाद शुक्रवार को खेत जाते समय एक युवक ने अपने साथी के साथ उसे फिर पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और एक युवक को पकड़ कर एसपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ ले गए। थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली।
शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी। पीड़िता और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।