{"_id":"6223c48f7ecb2606bb01e135","slug":"kanpur-dehat-three-village-secretaries-suspended-for-irregularities-akbarpur-news-knp684064488","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अनियमितता में तीन ग्राम सचिव किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अनियमितता में तीन ग्राम सचिव किए गए निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों को शनिवार को अनियमितता में निलंबित कर दिया गया। रामपुर शिवली में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विपिन त्रिपाठी ने नियम विरुद्ध फर्म से झूले की खरीद कर 99848 रुपये का भुगतान किया।
स्ट्रीट लाइट लगवाने में भी 445165 रुपये व्यय किए गए, जबकि टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसी प्रकार भैरो शाहजहांपुर गांव में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी संतोष पाल ने भी नियम विरुद्ध झूला खरीद कर 99680 रुपये का भुगतान किया।
स्ट्रीट लाइट मद में बिना टेंडर प्रक्रिया का पालन किए धन का भुगतान हुआ। जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई। इस पर डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं ककरदही की ग्राम पंचायत अधिकारी शशि बाजपेयी ने बिना प्रस्ताव के काम कराए।
विज्ञापन
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से इंटरलॉकिंग, कुआं मरम्मत व गोशाला में मजदूरी का भुगतान मनमानी तरीके से किया गया। जांच में इसकी पुष्टि पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी शशि बाजपेयी को निलंबित कर दिया। आरोप पत्र की जांच के लिए बीडीओ मलासा को नामित किया गया है।