फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three miscreants including prize arrested in encounter, all shot in legs, one constable also injured

Kanpur Dehat: मुठभेड़ में इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों के पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Sun, 02 Jul 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2023 01:35 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर फायर करने के मामले में हत्या के प्रयास का रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Three miscreants including prize arrested in encounter, all shot in legs, one constable also injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शुक्रवार रात अकबरपुर व सिकंदरा पुलिस ने अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अकबरपुर में हुई मुठभेड़ में एक सिपाही के हाथ को गोली छूकर निकली, इससे वह घायल हो गया। दोनों ही जगहों पर दो बदमाश भाग निगले। पकड़े गए बदमाशों से 21 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह सहकर्मियों के साथ शुक्रवार की रात दो बजे बलिहारा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते नजर आए। रोकने पर उनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे सिपाही आलोक के हाथ में गोली छूकर निकली और वह घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश उन्नाव जिले के शुक्लागंज निवासी अजय उर्फ नरेश के दाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। मौका पाकर उसका साथी भाग निकला। सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अजय ने करीब एक माह पहले माती रोड पर बैंक से रुपये निकालकर जाते समय किसान से एक लाख की लूट की थी।लिस टीमें दबिशें दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उसका एक साथी पहले जेल जा चुका है। फरार आरोपी अजय की तलाश चल रही थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। लूट के साथ ही उसे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने पर मामले में जेल भेजा गया है। उधर, सिकंदरा थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह रात में सहकर्मियों के साथ गुरदही बुजुर्ग पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।

उसी दौरान तीन लोगों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया तो एक युवक बाइक से संदलपुर की तरफ भाग गया, जबकि दो पैदल भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गए। प

वहीं, पकड़े गए बदमाशों की पहचान रसूलाबाद के दिलाहा गांव निवासी बबलू व राजपुर के रमऊ गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। दोनों ने 28 जून को सिल्हौला मोड़ के पास चाचा भतीजे को पीटकर बाइक लूटी थी। इसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट सिकंदरा थाने में दर्ज हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर फायर करने के मामले में हत्या के प्रयास का रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed