फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Three including BJP worker were beaten up by SP supporters for playing DJ

कानपुर देहात ः डीजे बजाने पर भाजपा कार्यकर्ता समेत तीन को सपा समर्थकों ने पीटा

Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Three including BJP worker were beaten up by SP supporters for playing DJ
रसूलाबाद। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर समस्तपुर न्योराज गांव में डीजे बजा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को सपाइयों ने पीट दिया। इस दौरान डीजे में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

समस्तपुर न्योराज गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर वह अपने घर के बाहर डीजे बजवा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सपा समर्थक गांव के ही सौरभ, अंगद सिंह, आदित्य, अभिषेक व आशीष यादव सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग लाठी, डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और डीजे बंद करवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विरोध किया तो सभी ने उसे, डीजे मालिक कप्तान सिंह व पड़ोसी राघवेंद्र कुशवाहा को पीट दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और लोगों के बयान लिए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed