फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Three friends were given intoxicants in a cold drink, bike riders ran away after reaching the villagers

कानपुर देहात : तीन दोस्तों को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे बाइक सवार

Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Three friends were given intoxicants in a cold drink, bike riders ran away after reaching the villagers
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में मवेशी चराने गए तीन दोस्तों को बाइक सवार दो युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर बाइक सवार भाग निकले। परिजनों ने अपहरण के प्रयास की आशंका जताई है। हालांकि अभी किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

मित्रसेनपुर कहिंजरी के मजरा भगवंतपुर निवासी राम आसरे का बेटा गगन (12), कल्याण का पुत्र नितिन (11) और प्रेम नारायण का बेटा चुलबुल उर्फ विशाल (11) सोमवार शाम गांव के पास मवेशी चरा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सफेद बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और तीनों को फुसलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई। इसे पीते ही वह बेहोश हो गए। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार भाग निकले। परिजनों ने तीनों बालकों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से विशाल को हैलट रेफर किया गया। दो बालकों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बालकों के अपहरण के प्रयास की आशंका जताई है। हालांकि थाने में अभी किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed