{"_id":"628d2bea5dbac909aa4935d5","slug":"kanpur-dehat-three-friends-were-given-intoxicants-in-a-cold-drink-bike-riders-ran-away-after-reaching-the-villagers-akbarpur-news-knp6986733154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : तीन दोस्तों को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : तीन दोस्तों को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे बाइक सवार
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में मवेशी चराने गए तीन दोस्तों को बाइक सवार दो युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर बाइक सवार भाग निकले। परिजनों ने अपहरण के प्रयास की आशंका जताई है। हालांकि अभी किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
मित्रसेनपुर कहिंजरी के मजरा भगवंतपुर निवासी राम आसरे का बेटा गगन (12), कल्याण का पुत्र नितिन (11) और प्रेम नारायण का बेटा चुलबुल उर्फ विशाल (11) सोमवार शाम गांव के पास मवेशी चरा रहे थे।
इस दौरान सफेद बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और तीनों को फुसलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई। इसे पीते ही वह बेहोश हो गए। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार भाग निकले। परिजनों ने तीनों बालकों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से विशाल को हैलट रेफर किया गया। दो बालकों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बालकों के अपहरण के प्रयास की आशंका जताई है। हालांकि थाने में अभी किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।