फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Threatened to kill a girl student for not marrying after converting religion

Kanpur Dehat: धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर छात्रा को धमकी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 01:52 AM IST
सार

थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पीछा करने, धोखाधड़ी, धमकी, आईटी एक्ट, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Threatened to kill a girl student for not marrying after converting religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में एक युवक ने नाम व धर्म बदलकर पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा से चार साल पहले फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती की। दो साल तक दोनों के बीत बात चलती रही। मुलाकात होने पर युवक की असलियत सामने आने पर छात्रा ने दोस्ती तोड़ दी।

विज्ञापन

इससे नाराज युवक छात्रा को परेशान करने लगा। धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अब छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है।
विज्ञापन

मंगलपुर के संदलपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी हवासपुर के एक कॉलेज से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार करीब चार वर्ष पहले फेसबुक पर रिषभ दुबे नाम के एक व्यक्ति ने उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। इसके बाद दोनों के बीत चैटिंग होने लगी। करीब दो वर्ष पहले दोनों का आमना सामना हुआ तो पता चला कि रिषभ दुबे का वास्तविक नाम शानू हाशमी उर्फ शानू चिकना है। वह संदलपुर का रहने वाला है। सच्चाई जानकार उसने शानू से बात करना बंद कर दिया।

इसके बाद से शानू उसका लगातार पीछा करने लगा। कोचिंग, बैंक और बाजार या कहीं और आने-जाने के दौरान उसे परेशान करने लगा। इस बीच शानू ने धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करने का दबाव बनाया। बात न मानने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पीछा करने, धोखाधड़ी, धमकी, आईटी एक्ट, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed