फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : There was no electricity in 33 villages for eight hours, incoming feeder burnt after sparking in the sub-station

कानपुर देहात : 33 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली, उपकेंद्र में स्पार्किंग के बाद जला इनकमिंग फीडर

Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : There was no electricity in 33 villages for eight hours, incoming feeder burnt after sparking in the sub-station
संदलपुर। उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में मंगलवार की सुबह स्पार्किंग के बाद आग लग गई। फीडर जलने से इससे जुड़े 33 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान पंद्रह हजार से अधिक लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

संदलपुर इनकमिंग फीडर से संदलपुर व बहबलपुर फीडरों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। मंगलवार सुबह छह बजे अचानक फीडर में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। कुछ देर में उपकरण जल गए।
विज्ञापन

इससे संदलपुर फीडर से जुड़े नैनापुर, मानपुर डेरा, अलियापुर, जगन्नाथपुर, फिरोजापुर, हथूमा, असलनापुर, कलेनापुर समेत 18 गांवों और बहबलपुर फीडर से जुड़े कौरू, संदलपुर, मनकापुर, गढिया, सिंकदरा, जरिहा, जैतापुर समेत 15 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पंद्रह हजार आबादी गर्मी में बेहाल रही। कूलर पंखे ठप होने से लोग पेड़ों की छांव में दोपहर में बैठे नजर आए। तकनीकी टीम बुलाई गई इसके बाद दूसरे उपकरण मंगवाए गए।

जेई सचिन यादव ने बताया कि फीडर फुंकने से दो फीडरों से जुड़े 33 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। दोपहर दो बजे फीडर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed