फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: There is no arrangement for straw and green fodder, hungry cattle in Nunari Gaushala for four days.

Kanpur Dehat : नुनारी गोशाला में चार दिन से भूखे मवेशी, भूसा व हरे चारे की नहीं हो रही व्यवस्था

Wed, 28 Sep 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: There is no arrangement for straw and green fodder, hungry cattle in Nunari Gaushala for four days.
नुनारी गोशाला में खाली पड़ी नांद व मौजूद मवेशी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। ब्लॉक के नुनारी गांव में संचालित अस्थायी गोशाला में चार दिन से चारा नहीं है। इससे यहां मवेशी भूखे बंधे हैं और मवेशी कमजोर हो रहे हैं। कई मवेशी इतने कमजोर है कि उठ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

नुनारी गांव व आसपास के क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की संख्या अधिक है। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक अस्थायी गोशाला नुनारी गांव में बनाई गई है। एक मई को तत्कालीन पंचायत सचिव राघुवेंद्र प्रजापति ने ग्राम प्रधान राहुल से वार्ता कर 29 मवेशियों को यहां संरक्षित किया था।
विज्ञापन

गांव के दीपक सिंह व भैरोंसिंह को देखदेख की जिम्मेदारी दी थी। भैरो सिंह व दीपक सिंह ने बताया कि यहां अक्सर हरे चारे व भूसे की कमी हो जाती है। प्रधान राहुल व सचिव अंबरेश कुमार जल्द ही भूसे की व्यवस्था करने का आश्वासन देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति दिन एक क्विंटल चालीस किलो भूसे की जरूरत रहती है। इधर चार दिनों से भूसा व हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। दो मवेशी कमजोर होकर उठ नहीं पा रहे हैं। एसडीएम व बीडीओ को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक न हरा चारा मिला है और न ही भूसा का प्रबंध हो सका है।
बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव को 64 हजार रुपये भूसे व हरे चारे के लिए दिए गए हैं। अब इसके उपभोग प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। मिलने पर भूसे के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

नुनारी पशु अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. अटल यादव ने बताया कि मई में गोशाला संचालित की गई थी। कर्मी संदीप को मानदेय के तौर पर 25 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। बीडीओ से जानकारी करने के बाद आवश्यक इंतजाम कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed