{"_id":"62bb5a51b42fac0306236b03","slug":"kanpur-dehat-the-youth-injured-in-the-collision-of-sampoorna-kranti-express-died-akbarpur-news-knp7048193163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
दीपक की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक रेलवे फाटक के पास डाउन लाइन पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से टकराकर घायल हुए युवक की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव अस्पताल से लेकर घर चले गए। वहां से पुलिस को सूचना दी।
गांधी नगर निवासी शिव कुमार का बेटा दीपक (30) मिठाई बनाने का काम करता था। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दीपक बाइक लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से टकराकर दीपक घायल हो गया था।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक को रेलवे लाइन से हटा कर ट्रेन को रवाना कराया था। इधर, हादसे में घायल दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर मंगलपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि दीपक के पिता की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है।