फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The woman died due to the treatment of quacks, the relatives took her due to fever and pain in the ribs

Kanpur Dehat : झोलाछाप के उपचार से महिला की जान गई, बुखार और पसली में दर्द होने पर ले गए थे परिजन

Thu, 15 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The woman died due to the treatment of quacks, the relatives took her due to fever and pain in the ribs
जिला अस्पताल में बिलखते विद्या देवी के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा स्थित रेरी गांव में रिश्तेदार के घर आई महिला को बुखार और पसली में दर्द की शिकायत होने पर परिजन वहीं के एक झोलाछाप के पास ले गए। जहां झोलाछाप की ओर से इंजेक्शन लगाने पर महिला की हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन महिला को लेकर डेरापुर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के बन्नाजाखा गांव निवासी गिल्ली नागर की पत्नी विद्या देवी (40) बुधवार को रूरा के रेरी गांव में रिश्तेदार के घर गई थीं। वहां उसे बुखार और पसली में दर्द हुआ तो परिजन गांव के झोलाछाप के पास उपचार के लिए ले गए। जहां झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला की हालत और बिगड़ने लगी तो झोलाछाप ने डेरापुर सीएचसी ले जाने के लिए कह दिया। सीएचसी में हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने विद्या देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचे तो ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे बुखार आने की जानकारी परिवार के लोगों ने दी है। परिजनों ने झोलाछाप की ओर से गलत इंजेक्शन लगाने की बात कही है। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed