फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat The storm that came at night wreaked havoc two people died powercut off across district

Kanpur Dehat Weather: रात 12 बजे आए तूफान ने मचाई तबाही, वृद्ध समेत दो की मौत…जिलेभर की बिजली गुल

Thu, 22 May 2025 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 May 2025 02:02 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: जिले में देर रात आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इसमें वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों से जनहानि की रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat The storm that came at night wreaked havoc two people died powercut off across district
आंधी-तूफान के साथ बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में देर रात 12 बजे के करीब आई आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने पूरे जिले में तबाही मचा दी हैं। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशाई हो गए। कई जगह कच्चे घर गिर गए। शिवली में दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला व डेरापुर तहसील के किशौरा में छत गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन

बुधवार रात धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से कई जगह बिजली के तार व खंभे टूट गए। इससे जिले के 47 उपकेंद्र ठप हो गई। सुबह से बिजली निगम के अधिकारी लाइनमैन के साथ मरम्मत कार्य में जुटे हैं। अभी तक जिले में किसी भी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

दो लोगों की मलबे में दबकर मौत
इधर, रात में तेज तूफान आने से डेरापुर तहसील क्षेत्र के किशौरा निवासी मजीद खां (65) के कच्चे घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, मैथा तहसील के औरंगाबाद में दीवार गिरने से संगीता (32) पत्नी वकील निवासी थाना सिकंदरा की मलबे दबकर मौत हो गई। वह बीमार मां रामवती को देखने आई थीं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं, पास में लेटा भाई शंभूशरण पुत्र सियाराम भी घायल हो गए। शिवली के नुनारी बहादुरपुर में दीवार समेत टिनशेड गिरने से पास में सो रही रेखा (30) पत्नी राजेंद्र, बेटा वंश (5)व अंश (8) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों से जनहानि की रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed