फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The nephew killed the woman by hitting her head, leaving her husband and children and working in the factory

कानपुर देहात : महिला के सिर पर वार कर भांजे ने की हत्या, पति व बच्चों को छोड़ फैक्टरी में करती थी नौकरी

Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The nephew killed the woman by hitting her head, leaving her husband and children and working in the factory
घटना स्थल पर छानबीन करते एएसपी व सीओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां में किराए के मकान में रहने वाली महिला मजदूर की सिर में भारी वस्तु से वार करके भांजे ने हत्या कर दी। घटना के बाद वह कमरा बंद करके फरार हो गया।
विज्ञापन

अन्य किराएदार ने कमरे के बाहर खून के निशान देख पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ पुलिस बल लेकर पहुंचे और ताला तोड़कर देखा तो अंदर महिला का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। घटना की सूचना उसके पति को देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जिले के पैलानी गांव निवासी रामबली सिंह की पत्नी शीलता (35) रनियां के सुंदरनगर मोहल्ले में अंजनि मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थी। उसके साथ बांदा निवासी भांजा राघवेंद्र (32) भी रहता था। शीलता का पति बांदा में ही तीन बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम शीलता व उसके भांजे राघवेंद्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया था। सुबह उसके कमरे में ताला लगा और जीने के बाहर खून के निशान देख अनहोनी की आशंका पर किराएदार रमेश ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ प्रभात कुमार व कोतवाल विनोद कुमार पांडेय पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर देखा तो महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर में भारी वस्तु से हमले का निशान मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस ने उसके पति का मोबाइल नंबर जुटा कर संपर्क किया और सूचना दी। उसने घटनास्थल पर आने की बात कही लेकिन देर शाम तक वह नहीं पहुंचा। घटना के बाद से आरोपी भांजा फरार है। सीओ प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसकी तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed