फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The miscreants robbed the salesmen at the petrol pump, snatched the mobile of the home guard

Kanpur Dehat : बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैनों को पीटकर लूटा, होमगार्ड का मोबाइल छीना

Thu, 25 Aug 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The miscreants robbed the salesmen at the petrol pump, snatched the mobile of the home guard
शिवली ‌स्थित इसी पेट्रोल पंप में हुई लूट की घटना। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। मैथा स्टेशन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सेल्समैनों को पीटकर 11 सौ रुपये लूट लिए। होमगार्ड का मोबाइल छीन लिया और तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह एसपी सुनीति ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मैथा-रनियां मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास बर्रा कानपुर निवासी पीयूष लाल का पेट्रोल पंप है। मंगलवार रात को पंप मालिक पत्नी समेत परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। दो सेल्समैन व होमगार्ड बाहर केबिन में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब ढाई बजे दो बाइकों से पहुंचे चार लोगों ने सेल्समैन से दोनों गाड़ियों में 50-50 रुपये का तेल भरवाया। रुपये मांगने पर सेल्समैन पंकज व कुलदीप की पिटाई कर 11 सौ रुपये लूट लिए। होमगार्ड प्रभु नारायण का मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद पंप का शीशा तोड़ कर तमंचा लहराते हुए सभी बदमाश फरार हा गए। पंप मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बुधवार सुबह एसपी सुनीति मौके पर पहुंचीं और जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम में भाऊपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद हासिक व मैथा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, दूसरी टीम में बाघपुर चौकी प्रभारी व दरोगा अंकित, तीसरी टीम में औनहा चौकी प्रभारी रंजीत सिंह व दरोगा सतीश को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed