{"_id":"62b2208d39224f013c6f158b","slug":"kanpur-dehat-the-minister-of-state-for-secondary-education-did-yoga-in-the-sports-stadium-said-the-dance-of-yoga-is-playing-in-the-world-akbarpur-news-knp703598722","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने किया योग, कहा - विश्व में बज रहा योग का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने किया योग, कहा - विश्व में बज रहा योग का डंका
विज्ञापन
माती स्टेडियम में योग करतीं राज्य मंत्री गुलाब देवी, डीएम, सीडीओ व अन्य। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भौतिकता के युग में पाश्चात्य संस्कृति को लोग अपनाते जा रहे हैं। यह जीवन के लिए अत्यंत घातक है। सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए। नियम व संयम का जीवन में अत्यधिक महत्व है। योग का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
यह बातें मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहीं। यहां जुटे दो हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं, नगर से लेकर गांव तक योग को लेकर लोगों में उत्सव का माहौल नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर आयोजित किया गया। 14 जून से 21 जून तक करीब चार लाख 12 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। मंगलवार को माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, डीएम नेहा जैन, एसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ सौम्या पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप सिंह चौहान आदि ने योग किया। राज्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में लोग योग से अपनी जीवन शैली बदल रहे है।
एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि जहां योग है, वहां निरोगी काया है। यहां लोगों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास किया।
मौके पर एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एएसपी घनश्याम चौरसिया, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अकबरपुर के जनकपुरी मैदान पर समाजसेविका कंचन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार आदि ने महिलाओं के साथ योग किया।