फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The meaning of the lovers couple rose together, buried both of them at some distance on the banks of the river Sengur

Kanpur Dehat : एक साथ उठी प्रेमी युगल की अर्थी, सेंगुर नदी के किनारे कुछ दूरी पर दोनों को दफनाया

Mon, 05 Sep 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The meaning of the lovers couple rose together, buried both of them at some distance on the banks of the river Sengur
रसूलाबाद। शादी नहीं हो पाने से दुखी होकर जान देने वाले प्रेमी युगल का साथ आखिर समय तक नहीं छूटा। दोनों के शव को परिजन एक साथ सेंगुर नदी के किनारे ले गए और कुछ ही दूरी पर उन्हें दफना दिया।
विज्ञापन

तारनपुरवा गांव निवासी खुशीलाल की बेटी शिल्पी देवी (20) व पड़ोसी सिपाही लाल के दिव्यांग बेटे विनोद कुमार (22) एक दूसरे से प्यार करते थे। परिजनों के शादी से इनकार पर शुक्रवार देर रात शिल्पी व विनोद ने गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में भी दोनों की मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि हुई थी। शनिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया था। रविवार को दोनों परिवार की सहमति के बाद प्रेमी युगल के शवों को एक साथ उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की अर्थियां को एक लोडर पर रखकर सेंगुर नदी के किनारे ले जाया गया। वहां कुछ दूरी पर दोनों के शव को दफना दिया गया। शिल्पी के पिता खुशीलाल ने बताया कि उन्हें पता होता कि दोनों एक दूसरे से इस कदर प्यार करते हैं, तो शादी को राजी हो जाते।

विनोद की मां लौंगश्री ने बताया कि दो वर्ष की उम्र में विनोद को पोलियो हो गया था। इसके बाद वह घर में ही रहता था। घटना की रात करीब 12 बजे उसने बीमार भतीजी को दवा भी दी थी। वह भी यह नहीं जान सकी कि शिल्पी से विनोद इतना प्यार करता हैं कि जान दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed