{"_id":"621bd6a34cda1218b5287ffa","slug":"kanpur-dehat-the-dumper-crushed-the-bike-rider-did-not-wear-a-helmet-pukhrayan-news-knp682955726","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : डंपर ने बाइक सवार को कुचला, नहीं लगा रखा था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : डंपर ने बाइक सवार को कुचला, नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन
सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर जरैलापुर मोड़ के पास अवैध कट से हाईवे पार करते समय बाइक सवार ऊपर से डंपर से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव के बनका आश्रम में रहने वाले उदय ने बताया कि उसका भाई सूरज (30) गांव के अतुल और अजीत कुमार के साथ बाइक से पुखरायां आया था। झांसी-कानपुर हाईवे पर जरैलापुर गांव के मोड़ के सामने बने कट से हाईवे पार करने लगे।
इससे पहले अतुल और अजीत बाइक से उतर गए। इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर में फंसकर बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सूरज को सीएचसी ले गई, जहां डॉ. राजवीर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पिता रामू सिंह, मां ज्योती देवी, बहन मधुदेवी बिलख पड़े। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।